किशोरावस्था के समय स्तन व कुल्हे की तरह योनि (vagina) की बनावट में भी बदलाव आना शुरू हो जाता है। जिस तरह से स्तन में उभार और कुल्हे पर गोलाई आने लगती है, उसी तरह एक लड़की के यौनांग के अंदरूनी हिस्से में भी कई बदलाव आते हैं।
स्त्री यौनांग का आउटर लिप्स(Labia majora)
स्त्री यौनांग या जननांग के दो हिस्से होते हैं। बाहरी हिस्से को भग (vulva) और भीतरी हिस्से को योनि या वैजाइना (vagina) कहते हैं। जन्म के समय लड़की के यौनांग (female sex organ) का केवल बाहरी हिस्सा होता है। इस बाहरी हिस्से की आकृति होंठ जैसी होती है। इसे बाहरी होंठ/बड़े होंठ/ आउटर लेबिया/ आउटर लिप्स (Labia majora लेबिया मेजोरा) कहते हैं। इसकी लंबाई-चौड़ाई 7 से लेकर 12 सेंटीमीटर तक होती हैा बाहर से किसी स्त्री के जननांग का यही हिस्सा दिखता है। ऊपर की ओर आउटर लिप्स के मिलने वाले स्थान पर ही स्त्री का भगशिश्न होता है, जो पूरे यौनांग का सबसे संवेदनशील हिस्सा होता है।
किशोरावस्था के दौरान बाहरी होंठ पर नर्म व मुलायम बाल निकलने शुरू हो जाते हैं जो उम्र के साथ मोटे और सख़्त हो चले जाते हैं। इसे प्यूबिक बाल (pubic hair) कहा जाता है। ये बाल स्त्री जननांग को चारों ओर से घेरे रहते है। उम्र बढ़ने के साथ बाहरी होंठ का रंग बदलने लगता है और यह जाघों की त्वचा के रंग से गहरा हो जाता है।
स्त्री यौनांग का इनर लिप्स (Labia minora)
किशोरावस्था में प्रवेश करते ही योनि या वैजाइना द्वार के आसपास दो छोटे होंठ बनने शुरू हो जाते हैं। इसे भीतरी होंठ/ छोटे होंठ/ इनर लिबिया/इनर लिप्स(Labia minora, लेबिया माइनोरा) कहते हैं। इसकी आकृति और आकार हर स्त्री में अलग-अलग होती है। कई स्त्रियों में ये आउटर लिप्स से भी बड़े हो सकते हैं। इसकी लंबाई-चौड़ाई 20 से लेकर 100 मिलीमीटर तक हो सकती है।
इनर लिप्स चिकने या झुर्रीदार हो सकते हैं। ये मोटे या पतले हो सकते है। एक तरफ़ से बड़े या ज़्यादा गाढ़े रंग के भी हो सकते हैं। भीतरी होंठ अलग रंग के होते हैं, जैसे कि गुलाबी, भूरे, जामुनी, काले या फिर दो रंगों के। यह सब विभिन्नताएँ बिल्कुल सामान्य हैं।
भ्रम व सच्चाई:
महिला के यौनांग के लिए हर कोई योनि (vagina) शब्द का प्रयोग किया जाता है जबकि सच यह है कि योनि स्त्री जननांग का केवल एक हिस्सा है। योनि एक नली या द्वार है जो बाहरी यौनांगों को भीतरी यौनांगों से जोड़ती है।
किशोरियों के ब्रेस्ट व बट्स का उभार और विकास
एक नजर:
स्त्री यौनांग का बाहरी हिस्सा
स्त्री का बाहरी यौनांग वे हैं जो दोनों जांघों के बीच दिखाई देते हैं । इसे भग प्रदेश या वाल्वा कहा जाता है। इस बाहरी यौनांग का क्रम कुछ इस तरह से है-
* मौन्स प्यूबिस (यौनांग पर उगने वाले रोएं या बाल)
* मूत्रद्वार (यूरिथ्रल ओपनिंग)
* योनिद्वार (वेजाइनल ओपनिंग): यह जो हाइमन झिल्ली से घिरा या आंशिक रुप से ढका होता है।
* क्लिटोरिस या भगशिश्न: नारी यौनांग का यह सबसे अधिक संवेदनशील हिस्सा होता है।
* बाहरी होंठ (आउटर लेबिया)
* भीतरी होंठ (इनर लेबिया)
स्त्री यौनांग का अंदरूनी हिस्सा
* डिम्बवाही नलिका (फ़ैलोपिसन ट्यूब्स)
* अंडाशय (ओवरी)
* गर्भाशय (यूट्रस)
* योनि(वैजाइना)
स्त्री की यौन क्रिया और गर्भधारण की पूरी प्रक्रिया को जानें
female sex organ- Labia majora-Labia minora